विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

आयोजित विशाल सभा में धनोरा विकासखंड में अनुसूचित जाति ने एकता का मिलाया हाथ

आयोजित विशाल सभा में धनोरा विकासखंड में अनुसूचित जाति ने एकता का मिलाया हाथ

केएमबी नंदकिशोर नागौत्रा

धनोरा। सिवनी जिले के धनोरा ब्लाक में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से जागृत होकर विकासखंड धनोरा के समस्त अनुसूचित जाति वर्ग की 13 जातियों ने मिलकर एक विशाल सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्व प्रथम संत श्री रविदास जी एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया और प्रबुद्ध जनों ने एकता पर अपने उद्देश रखे। भारतीय संविधान एवं हमारे संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाना सामाजिक उत्पीड़न का सशक्त विरोध और अत्याचारों से मुक्ति दिलाना समाज में व्याप्त कुरीतियां, अंधविश्वास, पाखंड वाद, संवैधानिक शोषण, समाज के साथ हो रहा अत्याचार आदि पर प्रकाश डाला गया और कहा गया कि यह कुरीतियों तथा पाखंडवाद हमारे समाज को घुन की तरह खोखला कर रहे हैं, इससे दूर रहने की जरूरत है। समाज का हर व्यक्ति उच्च शिक्षा ग्रहण करें व समाज को साथ दे, संविधान पढ़े तथा अपने हक अधिकारों के लिए संघर्ष करें। इन सभी उद्देश्यों को लेकर संत रविदास सामुदायिक भवन बस स्टैंड बाजार चौक धनोरा में अनुसूचित जाति एकता मंच का गठन किया गया जिसमें विकासखंड स्तर पर ब्लाक अध्यक्ष के पद के लिए लखन सिंह बेलिया रिटायर्ड शिक्षक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा साथ ही उपाध्यक्ष सुंदरलाल झारिया, संतोष बेदी, राज कुमार दहिया, पूरनलाल साक्यवार, सज्जन सिंह नाग, मनोज बंशकार सचिव  संतराम बकौडें सह सचिव जगदीश डेहरिया कोषाध्यक्ष झाड़ू सिंह अहिरवार ब्लॉक समन्वयक देवी सिंह शिवबेदी प्रवक्ता सुमत लाल झारिया, राजेश बकौडे मीडिया प्रभारी पवन अहिरवार, नीरज डेहरिया विधि सलाहकार मदन लाल अहिरवार अधिवक्ता, देवेंद्र बाम्हने अधिवक्ता, प्रकाश चौरे अधिवक्ता, राम सिंह निवारे अधिवक्ता संरक्षक धनेशरी डेहरिया सुनवारा, दादूराम डेहरिया, कृष्ण कुमार डेहरिया घोघरी खुर्द, जसवंत झारिया घोघरी माल, किशनलाल बकौड़े सलेमा, देवचंद बकौडे धनोरा,  जनपद सदस्य सुनवारा रवि डेहरिया (अमोली), गरीबा बकौड़े धनोरा, सुक्कू लाल कासिया माल्हन वाडा, सुरेश डेहरिया केवलारी खेड़ा, रामलाल डेहरिया बेगरवानी, गोविंद अहिरवार मुंगवानी व मुख्य सदस्य जगदीश बकौड़े धनोरा, सज्जन सिंह वाकले धनोरा, गुलाब अहिरवार सुनवारा, मोहन वंशकार सलेमा, नारायण डेहरिया वेगरवानी, रामबगस साक्यवार पिपरिया नाई, नारायण डेहरिया केवलारी खेड़ा, तेजी लाल अहिरवार सालीवाडा, गेंद लाल अहिरवार धनोरा, अयोध्या प्रसाद बघेला घनेरी, नंदलाल बकौडे खापा, बेनी राम शेरिया बाम्हनवाड़ा, राजकुमार चौहान धनोरा, प्रेमचंद्र डेहरिया बोरिया, राजेंद्र झारिया दिवाराटोला, संतलाल अहिरवार आमानाला, राधेलाल झारिया धनोरा, सरीफ अहिरवार सलेमा, आनंद झारिया धनोरा इसके अतिरिक्त समाज विकासखंड धनौरा के अनुसूचित जाति संवर्ग के सहयोगी समाज सेवकों कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में अनुसूचित जाति एकता मंच विकासखंड धनौरा कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال