दहेज के लोभी भेड़ियों ने जिले में एक और बेटी हो सुलाया मौत की नींद

दहेज के लोभी भेड़ियों ने जिले में एक और बेटी हो सुलाया मौत की नींद

केएमबी ब्यूरो रुखसार अहमद

सुल्तानपुर। थाना कोतवाली नगर के ग्राम पंचोपीरन में रूबी बनो की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। रूबी बनो पुत्र वजाहद खान की शादी 20 अक्टूबर 2022 को मो, सैफ सुत इंतजार अहमद निवासी ग्राम पंचोपीरन कस्बा थाना कोतवाली नगर, जनपद सुल्तानपुर के साथ हुई थी। शादी में विदाई हो गई थी। शादी के बाद उसकी ससुराल में उसके पति मो सैफ ससुर इंतजार अहमद, चार पहिया की मांग किया करते थे और आए दिन उसे मरते पीटते थे। तरह तरह के उसे मानसिक तनाव टार्चर किया जाता था। 21 जनवरी 2023 को सुबह करीब 5.00बजे रूबी बानो के ससुराल वालो ने बताया कि उसकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनते ही मायके के कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों को विश्वास नहीं हुआ कि उसकी भतीजी को अचानक ऐसे क्या हो गया की उसकी मृत्यु होगी। मृतका के चाचा का कहना है कि उसको ऐसे कोई खबर नहीं थी कि उसकी कोई तबियत में खराबी चल रही हो। मृतक आश्रित चाचा क का कहना है की भतीजी को दहेज में चार पहिया वाहन न दे पाने से ये लोग उसे मौत के घाट उतार दिए। फिलहाल मृतका के चाचा ने मुकदमा पंजीकृत करने के लिए थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال