श्रजन बहुउद्देशीय संस्था ने किया हल्दी कुमकुम का आयोजन, तिलक वंदन कर बाटी गई सुहागिन सामग्री

श्रजन बहुउद्देशीय संस्था ने किया हल्दी कुमकुम का आयोजन, तिलक वंदन कर बाटी गई सुहागिन सामग्री

 केएमबी नीरज डेहरिया 

सिवनी। संस्था द्वारा दिन रविवार दोपहर 2:00 से हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम आदरणीय नीता पटेरिया एवं गोमती ठाकुर, शीला मालू, राजेश्वरी दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां गायत्री की आराधना कर कलश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मां दुर्गा की वंदना कर समस्त सुहागिन महिलाओं ने अपने अपने परिवार में सुख शांति की मंगल कामना की। इस अवसर पर आदरणीय नीता पटेरिया ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने परिवार से निकलकर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना एक महत्वपूर्ण चुनौती होती है। इसका सामना करते हुए जो महिलाएं आगे आती हैं समाज में एक अलग छवि और उनकी एक पहचान बनती है। आदरणीय गोमती ठाकुर ने कहा कि महिला नेतृत्व की आज समाज को आवश्यकता है। देश के विकास में भागीदार बन रही है। आज की महिलाएं सर्जन बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्ष सुषमा राय ने कहा कि सभी महिलाओं को एकजुट होकर समाज में जागरूकता का परिचय देते हुए अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करना अति आवश्यक हो गया है। संस्था की  सचिव डॉ शुभा जायसवाल ने आगंतुक महिलाओं का स्वागत करते हुए सुहाग सामग्री वितरित की एवं आभार व्यक्त किया। इस गरिमामई कार्यक्रम में पूर्व सांसद पूर्व विधायक  नीता पटेरिया, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष  गोमती ठाकुर, शीला मालू, मनोरमा शर्मा, मुक्ता जयसवाल, सरिता आनंदवान, मीना अग्रवाल, राजेश्वरी दुबे, माधवी शर्मा, श्वेता मिश्रा, रुकमणी सनोडीया, प्रीति श्रीवास्तव ,शकुन तिवारी, शैली राजपूत, प्रतिभा वेदी, अमृता बेदी, अमृता दुबे, माधुरी जयसवाल, कुमुद तिवारी, मनी यादव, निशा नाग, नीलम राय, मोना पांडे, अंबिका चौहान, प्रतीक्षा राजपूत, आराधना राजपूत, मोना चंदेल, पिंकी यादव सहित समस्त महिलाओं की उपस्थिति रही।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال