बिजली कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी कार्यालय पर बैठे हड़ताल पर एवं किया सद्बुद्धि यज्ञ

बिजली कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी कार्यालय पर बैठे हड़ताल पर एवं किया सद्बुद्धि यज्ञ

 केएमबी नीरज डेहरिया

 सिवनी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी नगर के टैगोर वार्ड स्थित विद्युत वितरण कंपनी के वृत्त कार्यालय परिसर में हड़ताल पर बैठे हैं। सोमवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की इसके साथ ही सद्बुद्धि यज्ञ भी किया। चारो संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत कार्मिकों की जायज मांगों के निराकरण के लिए दिनाँक 6 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन प्रस्तावित किया गया है। जिसका मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लॉयज एवं इंजीनियर्स द्वारा भी पूर्ण समर्थन दिया गया था। दिनाँक 5 जनवरी को प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा 15 दिवस के अंदर मांगों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण हेतु मुख्यमंत्री से वार्ता करवाने और प्रत्येक मांग पर सकारात्मक निराकरण के आश्वासन दिए जाने के उपरांत आंदोलनरत पांचो संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से ऊर्जा सचिव महोदय के सम्मान में 15 दिवस के लिए आंदोलन को निरंतर मानते हुए कार्य बहिष्कार को स्थगित किया गया था।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال