नगर निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी हेतु प्राप्त सुझावों को सरकार के समक्ष रखे जायेंगे

नगर निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी हेतु प्राप्त सुझावों को सरकार के समक्ष रखे जायेंगे

केएमबी मो0 अफसर

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित (डेडीकेटेड) पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायामूर्ति (सेवानिवृत्त) राम औतार सिंह की अध्यक्षता में जनपद सुलतानपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में सदस्यगण महेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व सन्तोष कुमार विश्वकर्मा तथा जिलाधिकारी सुलतानपुर रवीश गुप्ता की उपस्थिति में स्थानीय नगर निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनैतिक प्रतिनिधित्व के सम्बन्ध में अनुभव जन साक्ष्य एकत्रित करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) मानोज कुमार पाण्डेय, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों यथा- नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, पूर्व नपा अध्यक्ष, पूर्व नपा उपाध्यक्ष, न0पं0अध्यक्ष, न0पं0उपाध्यक्ष, पूर्व न0पं0 अध्यक्ष, सदस्य व कुछ जातीय संगठनों, संस्थाओं, पक्ष व विपक्ष के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में सभी नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों द्वारा स्थानीय नगर निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व, जनसंख्या से सम्बन्धित डाटा आयोग के समक्ष लिखित, मौखिक रूप में प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय नगर निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों को आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा समस्त सुझावों व आंकड़ों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा गया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال