महिला शक्ति की बैठक में विधवा महिलाओं को संगठन द्वारा किए जाने वाले सहयोग पर हुआ मंथन

महिला शक्ति की बैठक में विधवा महिलाओं को संगठन द्वारा किए जाने वाले सहयोग पर हुआ मंथन

केएमबी जगन्नाथ मिश्र

सुल्तानपुर। बल्दीराय ब्लाक अंतर्गत महिला शक्ति की एक बैठक लक्ष्मी नगर चौराहे पर आहूति की गई। बैठक को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जी जायसवाल व राष्ट्रीय अध्यक्षा अनीता मेम महिला शक्ति संगठन में विधवा माताओं के लिए 6 चीजें निशुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, जबकि आज तक देश का कोई भी नेता विधवा महिलाओं के बारे में ऐसा कदम नहीं उठाया जिससे कि देश में विधवा माताओं को सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यह काम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और अध्यक्षा मिलकर संकल्प लिया है कि हम पूरे भारतवर्ष में विधवा माताओं को 6 चीज निशुल्क मुहिया करवायेंगे। वही जिला उपाध्यक्ष गीता ने महिला शक्ति में जुड़े सभी लोगों को इमानदारी से महिला शक्ति में काम करने का आग्रह किया और कहा कि महिला शक्ति बहुत बड़ा संगठन है अगर हम इमानदारी से विधवा माताओं  की सेवा करेंगे तो एक दिन हम लोग बहुत बड़ी ऊंचाई पर जाएंगे। इस मौके पर अंजनी सिंह, राजकुमारी, प्रतिभा, अर्चना पाल, शिवकुमार, रंजीत सिंह, उर्मिला, सरोज, सोना देवी, प्रभात सिंह काफी लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال