मध्य प्रदेश विकास यात्रा में निरंतर विकास गंगा का प्रवाह जारी है- पं रमेश दुबे
चांद। चौरई पूर्व विधायक पं रमेश दुबे ने गुरुवार को विकास यात्रा का विस क्षेत्र के ग्राम परसगांव सर्रा एवं नवेगांव गौंड में मां सरस्वती और कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दुबे ने कहा कि जो सरकार विकास के काम करती है वहीं विकास यात्रा निकाल सकती है। इस विकास यात्रा के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा सरकार सम्पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रा के माध्यम से जनता की सरकार गांव गाँव पहुंच रही है और लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। गांव के विकास हेतु पूर्व विधायक दुबे, जंप अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, जंप उपाध्यक्ष शैलकुमारी कमलेश वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विकासकार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।इस दौरान पूर्व विधायक दुबे ने हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया और आमजन की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण भी किया। चौरई विकासखंड में चल रही विकास यात्रा ग्राम नवेगांव गौंड में संपन्न हुई। यात्रा में जंप पूर्व उपाध्यक्ष मंझलो पटेल, मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, वरिष्ठ नेता डा विजेंद्र ठाकुर, लखन वर्मा, शिवराम वर्मा, ओमकार पटेल, आदित्य ठाकुर, सुंदर पटेल, शिवकुमार धुर्वे, छत्रसिंग सोलंकी, बद्री वेलवंशी, मनीष पटेल, राजू उईके, राकेश रघुवंशी, मुन्ना मालवीय, रीना पहाड़े, महेंद्र सुलखिया, सविता सुनील डेहरिया, प्रशासनिक अधिकारी में तहसीलदार गीता राहंगडाले, नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर, बीआरसी मुकेश श्रीवास्तव, आरईएस रोहिणी बघेले समेत अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।