बजबजाती नालियों की गंदगी के बीच कराहती सिवनी नगर पालिका की जनता

बजबजाती नालियों की गंदगी के बीच कराहती सिवनी नगर पालिका की जनता

केएमबी नीरज डेहरिया
सिवनी। सिवनी नगरपालिका के हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। जगह-जगह बजबजाती गंदगी  के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर है सिवनी नगरपालिका की जनता जबकि नगर पालिका सिवनी विकास के नाम का पुल बांधते हुए नहीं थक रही है। विकास के नाम पर अब्बल रहना स्वच्छता के नाम पर अवार्ड लेना तो कोई इनसे सीखे। अपने आप को महान बताने वाली नगर पालिका सिवनी कागजों में ही अव्वल रहती है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती नजर आती है। सिवनी नगर पालिका की नालियां एवं सड़कों के बाजू में पड़े कचरे देखने लायक है। ओवरफ्लो के चलते सड़को पर गंदा पानी बहता रहता है जिसके चलते लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यह देखा जा रहा है कि आवारा पशुओं का आतंक निरंतर जारी रहता है। चौक चौराहों रोडो में घूम रहे हैं आवारा पशुओं जिसके चलते घंटों लगा रहता है।जाम वाहन चालक एवं आम जनता को करना पड़ता है मुसीबतों का सामना जिसके चलते दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال