2

गोवंश आश्रय स्थल शेषनपुर का सीडीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

गोवंश आश्रय स्थल शेषनपुर का सीडीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

केएमबी मो0 अफसर

सुलतानपुर। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा गोवंश आश्रय स्थल शेषनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों हेतु साफ-सफाई, खान-पान, दैनिक सत्यापन आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल पर कुल 120 गोवंश संरक्षित है, जिसमें 52 नर तथा 68 मादा है, सभी स्वस्थ्य पाये गये। आश्रय स्थल में 02 शेड निर्मित है, जो लगभग 100 गोवंश हेतु पर्याप्त है। निरीक्षण के दौरान बीमार गोवंश हेतु शेड से पृथक जालीदार संरचना बनवाकर संरक्षित करानें तथा गोवंशो को ठंड से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था कराने के आवश्यक निर्देश दिये गये।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6