विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

केएमबी प्रदीप श्रीवास्तव

 देवरिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नमूने संग्रहित किए गए एवं 1350 किलोग्राम रंगीन कचरी का सीजर किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹54000 है। सहायक आयुक्त खाद्य 2 आरसी पांडेय ने विस्तृत विवरण में बताया है कि जय मां काली फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल एरिया मेहरा पुरवा देवरिया से संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया एवं अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 600 की किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 24000 रु0 है, गृहस्थी किराना एवं जनरल स्टोर, सीसी रोड देवरिया से  संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चिप्स का नमूना संग्रहित किया गया। जेके फूड्स, इंडस्ट्रियल एरिया मेहड़ा पुरवा देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया एवं अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 750 किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹30,000 हैं। विजय मेगा मार्ट सीसी रोड देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बेसन का नमूना संग्रहित किया गया। बरनवाल किराना मर्चेंट, बंगरा बाजार भाटपार रानी देवरिया से श्री मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सरसों का तेल का नमूना संग्रहित किया गया। राम स्वीट्स एंड मैटेरियल, पिपरा मोहन (सलाहाबाद) सलेमपुर देवरिया से मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खोया का नमूना संग्रहित किया गया। प्रदुमन कुशवाहा, बंगरा बाजार भाटपार रानी देवरिया से सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बेसन का नमूना संग्रहित किया गया। गोविंद सरकार के प्रतिष्ठान, बीआरडी कॉलेज के सामने भाटपार रानी देवरिया से रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खोया का नमूना संग्रहित किया गया।उपरोक्त अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार, अजीत कुमार त्रिपाठी, मनीष मल्ल एवं डॉ सुभेष कुमार सम्मिलित रहे। उपरोक्त सभी नमूने के परिणाम आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال