समाजसेवी जया सिंह पहुंची प्राथमिक विद्यालय बच्चों का बढ़ाया हौसला
केएमबी ब्यूरो रुखसार अहमद
सुल्तानपुर। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय वैदहा ,जयसिंहपुर में जया सिंह आकस्मिक विद्यालय पहुंची। कक्षा में बच्चों को जाकर पढ़ाया और कहा आप सब अच्छे से पढ़ लिख कर आगे बढ़ो व जनपद का नाम रोशन करो। विद्यालय की प्रधानाध्यापक कांति सिंह के द्वारा नौनिहालों के साथ होली मिलन में सम्मिलित होकर गौरव का अनुभव हुआ।आज के समय में संस्कार, सम्मान और प्रेम के साथ वास्तविक शिक्षा इन्ही स्कूलों में बची हुई है। सभी बच्चों का बहुत प्यार मिला मन अभिभूत हो गया।बच्चों ने स्वागत गीत गाकर स्वागत किया,रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष जया सिंह द्वारा बच्चों को निपुण् लक्ष्य पूरा करने के लिए बच्चों को मेहनत करने के लिए कहा तथा बच्चों को पुरस्कार दिया गया। बच्चों से कविता, पहाड़ा, कुछ सवाल , सामान्य ज्ञान के बारे में पूछा। बच्चे तपाक से उत्तर दे रहे थे।स्कूल के सभी सहायक अध्यापक राकेश ,विकास, मुइनुद्दीन सिद्दीकी ,शिमि केश कुमार सिंह ,रीना सिंह , मालती यादव सभी लोग अपने कक्षा में बच्चों के बारे में बताया।इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री कंचन कोरी ,गुलफूल बेगम ,रीता,संस्था के मीडिया प्रभारी सुमित, कन्हैया,आदि लोग मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी सुमित सिंह
प्रतिभा चौरसिया
प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वितीय।
expr:data-identifier='data:post.id'