परम्परागत विराट किसान मेले की स्टाॅलों का एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया अवलोकन
सुलतानपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत 04 दिवसीय (11 से 14 मार्च, 2023) परम्परागत विराट किसान मेला का विजेथुआ महावीरन सूरापुर सुलतानपुर में आयोजन किया गया है। परम्परागत विराट किसान मेला में तृतीय दिन (सोमवार) को सदस्य विधान सभा परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी प्यारेलाल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी दीपचन्द चौरसिया, कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक डाॅ. आर0 आर0 सिंह, डाॅ0 अतुल सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर, शंभूनाथ श्रीवास्तव सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डाॅ0 सूर्यप्रकाश मिश्र एवं जिला प्रबंधक एग्रीकल्चर इश्योरेंश कंपनी आफ लिमिटेड, आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।मुख्य अतिथि शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मेलों में लगी स्टाॅलों का अवलोकन किया गया तथा उन्होंने अपने संबोधन में शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं किसानों को जैविक खेती एवं मोटा अनाज की खेती करने का सुझाव दिया। उप कृषि निदेशक ने अपने सम्बोधन में विभाग में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों की दी गई तथा किसानों द्वारा उठाये गये प्रश्नों का उत्तर मौके पर दिया गया। अंत में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर सुलतानपुर द्वारा सभी अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं, किसानों का आभार व्यक्त करते हुए तृतीय दिन मेले का समापन किया गया।
expr:data-identifier='data:post.id'