भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का सारनाथ के एक होटल में लटकता मिला शव

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का सारनाथ के एक होटल में लटकता मिला शव

केएमबी संवाददाता

वाराणसी। भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) का शव सारनाथ के एक होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आकांक्षा ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मूलरुप से भदोही की रहने वाली आकांक्षा द्विवेदी की उत्तर प्रदेश के जाने-माने कलाकारों में गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال