विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सांसद महोदया व जिलाधिकारी द्वारा मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

सांसद महोदया व जिलाधिकारी द्वारा मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

केएमबी ऋतिक मिश्रा

सुलतानपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति का अभिनन्दन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मेधावी छात्राओं का सम्मान एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के अन्तर्गत लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम का आयोजन सांसद मेनका संजय गांधी की अध्यक्षता में पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुलतानपुर में किया गया, जिसमें सांसद महोदया द्वारा नारी शक्ति के अभिनन्दन, मेधावी छात्राओं का सम्मान एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण के बारे में अवगत कराया कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम दिखा रही हैं। जनपद में बेटियों ने अपनी मेहनत से बोर्ड परीक्षा में प्रथत 10 स्थानों उत्तीर्ण की। जिसके लिए मेधावी छात्राओं को बहुत बधाई दी गयी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जब शुरूआत हुई थी तब बेटी और बेटे का लिंग अनुपात बराबर नहीं था, परन्तु योजना के वृहद प्रचार-प्रसार से लोगो की मानसिकता में बदलाव आया, जिससे आज लिंग अनुपात लगभग बराबर हो रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा डाॅ0 आर0ए0 वर्मा द्वारा सम्मानित महिला अधिकारियों से मेधावी छात्राएं प्रेरणा ले और उच्च पदों पर आसीन हो कर समाज में नाम रोशन करें। जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया। तथा बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। साथ ही उक्त कार्यक्रम की सराहना की गयी। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना, जिसमें समाज कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 व सामान्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सांसद, जिलाध्यक्ष भाजपा, विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 महिला अधिकारियों को अंगवस्त्र प्रशिस्त-पत्र, स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग, उपायुक्त श्रम रोजगार विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, खेल विभाग, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पांच-पांच कर्मठ महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला ब्राण्ड एम्बेसडर, अनन्या श्रीवास्तव, निष्ठा शर्मा, सीमोन शुक्ला को प्रशिस्त-पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 10वीं व 12वीं की कुल 20 मेधावी छात्राओं को रू0- 5000.00 एवं की शीर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा को रू0- 20,000.00 का प्रातीकात्मक चेक एवं सम्मान-पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया। ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक कोविड-19 के दौरान हमारे आपके बीच में नही है ऐसे 13 परिवार के कक्षा-09 से 12 तक के अध्ययन करने वाले 13 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के अन्तर्गत पात्र 13 लाभार्थियों को लैपटाॅप वितरण किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ0 संतोष कुमार गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, संरक्षण अधिकारी रूपाली सिंह, संतोष पाल, सरोज यादव, जिला समन्वयक, मनीषी त्रिपाठी, सत्यम मिश्रा, संजय तिवारी, संदीप सिंह, अर्चना पाल एवं सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी, जनसमूह आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال