चाइनीज मांझे से आए दिन हो रहे हैं लोग घायल, फिर भी बिक रहे प्रतिबंधित मांझे

चाइनीज मांझे से आए दिन हो रहे हैं लोग घायल, फिर भी बिक रहे प्रतिबंधित मांझे

केएमबी रूकसार अहमद

सुल्तानपुर। गभरिया ओवरब्रिज पर मांझे से घायल होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोग प्रतिबंधित चाइना मांझे से पतंग उड़ा रहे हैं। राहगीर घायल हो रहे हैं लेकिन बगल ही मौजूद जिला प्रशासन को कोई परवाह नहीं है। लोग घायल होकर गिरते हैं, किस्से बनते हैं। जिला अस्पताल में घायल इलाज कराता है और घर चला जाता है।जिला प्रशासन इसे हल्की घटना समझ कर टाल दे रहा है जबकि आए दिन यह खबर सुर्खियां बन रही है। बावजूद इसके जिला प्रशासन मांझा बेचने वाले की कोई धरपकड़ नहीं करता है।चाइना माझा बेचने के लिए सब्जी मंडी, बाधमण्डी, निराला नगर, शास्त्री नगर समेत कई स्थानों पर बकायदा दुकानें खुली हुई लेकिन इनके बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उमेश नामक युवक बाइक द्वारा शहर से लखनऊ रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गभरिया ओवर ब्रिज के बीचों बीच पहुँचा वेसे ही वह मांझे के सम्पर्क में आ गया और वह जख्मी होकर गिर गया। एक राहगीर ने गभरिया के इंडियन पब्लिक स्कूल के निकट पतंग उड़ाने वालों की वीडियो बना डाली। घायल युवक का नाम उमेश बताया जा रहा है।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال