विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

देवरिया के धनवंतरी सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस का हुआ आयोजन

देवरिया के धनवंतरी सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस का हुआ आयोजन

केएमबी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव

 जनपद देवरिया के धनवंतरी सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस का हुआ आयोजन जिसमें क्षय रोग अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने जिले के सभी मरीजों का लेखा-जोखा पेश किया। यह आयोजन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खुद 4 मरीजों को गोद लेकर उनके खानपान और दवाओं की जिम्मेदारी उठाते हैं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ राजेश झा मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी जिला क्षय रोग अधिकारी देवरिया रविंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी देवरिया डॉ राजेश बरनवाल प्रिंसिपल महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रहे।
    डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने मरीजों का लेखा जोखा देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में कुल अधिसूचित क्षय रोगी 4538 थे। जिसमें 142 MDR के मरीज 52 XDR मरीज एवं 07 H मोनोपाली के मरीज ज्ञात हुए। जिसमें सभी का इलाज शुरू कर दिया गया। 2022 में नि:क्षय पोषण योजना के तहत कुल 4983 मरीज इलाज ले रहे थे। जिनको 1.3 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष 97.6 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
    प्रधानमंत्री टी वी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 453 नि:क्षय मित्रों के द्वारा टी वी मरीजों को गोद लिया जा रहा है। जिले में आज तक 2811 क्षय रोग मरीजों का चिकित्सा चल रहा है।
    वर्ष 2023 में अब तक कुल अधिसूचित क्षय रोगी 1092 में एम डीआर के 31 और एक्स डी आर के 19 मरीज अभी तक पाए गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।
    जिले में क्षय रोग उन्मूलन हेतु 31 DMC स्थापित है जिनमें 6 ट्रू-नाट मशीन लगी हुई है। जिला क्षय रोग केंद्रों में पथरदेवा, गौरी बाजार, रुद्रपुर, लार, एवं भाटपार रानी में स्थापित है। जबकि जिले में दो सीबी नाट मशीनें भी हैं जिसको जिला क्षय रोग केंद्र देवरिया एवं सलेमपुर में स्थापित किया गया है।
    जिले में टीवी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में जिला महिला चिकित्सालय की एस टी आई परामर्शदाता श्रीमती राधा त्रिपाठी डॉ संजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर प्रतिक केजरीवाल, डॉक्टर श्रेया जयसवाल, नवीन राव, अब्दुल कलाम अंसारी, एस टी एस प्रशांत सिंह, उत्कर्ष त्रिपाठी, आरिफ जमाल, नीरज ओझा आदि लोगों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    सभा का संचालन पी एम डी टी कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने किया।
    डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (एन एस एम) पूनम द्वारा यह सुझाव दिया गया कि प्रत्येक गांव में हर घर तक जाकर टीवी मरीजों की शिनाख्त की जाए। वहीं डिप्टी डीटीओ डॉ संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अब जो मरीज एमडीआर के दवा और चेक के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज चले जाते थे उनमें अब काफी गिरावट आई है। उन्होंने मेरा धर्म कर्म ही पूजा का स्लोगन दिया। वही डॉक्टर आर पी यादव ने कहा कि मेरा एक ही लक्ष्य है जो जिसको जिस कार्य की जिम्मेदारी दी जाए वह पूरे मनोयोग से करें।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال