2

आयुक्त एवं डीआईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस का किया निरीक्षण

आयुक्त एवं डीआईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस का किया निरीक्षण

केएमबी रानू शुक्ला

बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा आर0पी0सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस कर्वी का निरीक्षण किया। आयुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं सुना तथा उनके निस्तारण के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता पर किया जाए, इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आवास, राशन कार्ड, भूमि में कब्जा, पुलिस से सम्बन्धित कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। आयुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग एवं सिंचाई विभाग के किसी उच्च अधिकारी के उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्पूर्ण दिवस में शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को भी चेक करते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण में कमी पाये जाने पर उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करायें तथा शिकायत कर्ता को भी शिकायत के निसतारण के सम्बन्ध में अवगत कराया जाए। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देेश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी तथा सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6