प्रयागराज के कसारी मसारी में दफन होगा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद

प्रयागराज के कसारी मसारी में दफन होगा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद

केएमबी संवाददाता

प्रयागराज। राजू पाल हत्‍याकांड के गवाह उमेश पाल को सरेआम गोलियों से भूनने वाले माफिया अतीक के शूटर बेटे असद 5 लाख का इनामी अपराधी था। गुरुवार को यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर में उसे मार गिराया गया। उसका शव शुक्रवार 14 अप्रैल को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। शव को पोस्‍टमार्टम के बाद झांसी से प्रयागराज लाया जा रहा है। असद की कब्र भी खोद कर तैयार कर दी गई है। कब्र खोदने वाले जाहनूब खान ने बताया है कि उसें कब्र खोदने में 8 घंटे का समय लगा है। इस कब्र की लंबाई साढ़े 6 फीट, चौड़ाई ढाई फीट और गहराई 8 फीट है। असद की कब्र उसी जगह के नजदीक खोदी गई है, जहां अतीक अहमद की अम्मी और अब्बू की कब्र है। इन दोनों की कब्रों पर पत्थर की नेम प्लेट भी लगी हुई है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال