विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

गेहूँ क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को खरीद बढ़ाने का डीएम का निर्देश

गेहूँ क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को खरीद बढ़ाने का डीएम का निर्देश

केएमबी रुखसार अहमद

सुलतानपुर 28 अप्रैल। जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा गेहूँ क्रय केन्द्र, साधन सहकारी समिति भाॅई, गेहूं क्रय केंद्र खाद्य विभाग दूबेपुर प्रथम व गेहूं क्रय केंद्र भारतीय खाद्य निगम नवीन मंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी अजादार हुसैन उपस्थित पाये गये। क्रय केन्द्र पर कुल 07 किसानों से 207 कु0 गेहूँ की खरीद की गयी थी, जिसमें से 01 किसान का ही 27 कु0 गेहूं ऑनलाइन हो पाया है, शेष 06 किसानों का पंजीकरण सत्यापन न होने के कारण ऑनलाइन नही हो पाया था, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को शत-प्रतिशत पंजीकरण कर सत्यापन कराने हेतु कहा गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा गेहॅू क्रय केन्द्र, खाद्य विभाग, दूबेपुर प्रथम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपस्थित पाये गये। केन्द्र पर कुल 01 किसान से 89 कु० की खरीद की गयी थी। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि अत्याधिक किसानों से सम्पर्क स्थापित कर खरीद बढ़ाना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा गेहूं क्रय केन्द्र- भारतीय खाद्य निगम, नवीन मण्डी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय अनुपम केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये। केन्द्र पर कुल 01 किसान से 18 कु0 की खरीद हुयी थी।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال