विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

पुलिसिया लाठीचार्ज के बाद प्रतिरोध मार्च में तिकोनिया पार्क में गरजे कांग्रेसी

पुलिसिया लाठीचार्ज के बाद प्रतिरोध मार्च में तिकोनिया पार्क में गरजे कांग्रेसी

केएमबी रुखसार अहमद

सुल्तानपुर। राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता रद्द करने और उनके मकान खाली करने की नोटिस भेजकर अगर भाजपा समझती है कि राहुल गांधी देश के गरीब मजदूर अगड़े पिछड़े दलित शोषित की आवाज उठाना बंद कर देंगे तो यह मोदी की बहुत बड़ी भूल है। मोदी को गौतम अडानी से अपने रिश्ते को देश के सामने बताना ही होगा। पुलिस ने कांग्रेसियों को कमजोर करने की भूल कर दफ्तर के में घुसकर लाठियों से कांग्रेसियों पर कहर बरपाया। एक-एक लाठी का हिसाब होगा और सभी दोषियों को सजा दिलाने का काम कांग्रेसी करेंगे। उक्त बातें शहर के राजीव गांधी पार्क में आयोजित प्रतिरोध मार्च में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कही। बताते चले बीते 30 मार्च को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर आयोजित मशाल जुलूस में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में प्रतिरोध सभा व मार्च का आयोजन किया गया था, यहां राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह, महासचिव प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, देवब्रत मिश्रा, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक आदि कद्दावर नेताओ ने वर्तमान सरकार व पुलिस प्रशासन पर जमकर हल्ला बोला। यहां प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गांधीवादी कभी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाते। कांग्रेस की नीति सिद्धांत है कि वह जनता के लड़ाई लोकतांत्रिक ढंग से लड़ती है। सेवादल दुनिया में अपने बेहतर कामों की बदौलत जाना जाता है। सेवादल के निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाना सरकार और शासन की बर्बर शाही का प्रतीक है। कांग्रेस उसका जवाब देने में सक्षम है और देकर रहेगी। यहां अजय राय ने कहा अन्याय का पलड़ा भले ही भारी हो लेकिन इंसाफ की रेखा जनता खींचेगी, सुल्तानपुर में हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर चली एक-एक लाठी का हिसाब होगा। प्रशासन को झुकना पड़ेगा हमारे कार्यकर्ताओ पर 30 मार्च को सुल्तानपुर में मशाल जुलूस निकालने पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ था, राय ने कहा आप सबके सँघर्ष की ताकत से तानाशाही तिलिस्म का टूटना तय है। हमारी लड़ाई राहुल गाँधी के आवाज की है, हमारी लड़ाई है लोकतंत्र बचाने की है, हमारी लड़ाई कार्यकर्ताओं के मान सम्मान प्रतिष्ठा की लड़ाई है, हमारी लड़ाई है स्वाभिमान की है और हमारी लड़ाई देश को बचाने की है। इसलिए आज कांग्रेसजन हजारों की तादात में सुल्तानपुर में आवाज बुलंद किये है। अडानी के महाघोटाले पर राहुल गाँधी की आवाज़ को दबाने के लिए मोदी सरकार के दमनात्मक रवैये के खिलाफ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मज़बूती से लड़ेगा और जहाँ भी जिस भी जगह कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाएगा उनकी आवाज को दबाया जाएगा तो इंकलाब होना सुनिश्चित है। सुल्तानपुर में कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाना सरकार के अराजकता की पराकाष्ठा है लेकिन सत्य को न दबाया जा सकता है और न ही झुकाया जा सकता है। हम सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे। यहां राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा योगी बाबा की पुलिस से बिना डरे कांग्रेसियों ने अपना आंदोलन चलाया लाठियां खाई, कार्यकर्ताओं का यह त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा। आने वाले चुनाव में कांग्रेस केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ कर फेंक देगी। सभी कांग्रेस जन गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के संघर्ष को जन जन तक बताने का काम करें। राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह ने कहा देश में तानाशाही की सरकार चल रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों को मिटाया जा रहा है। राहुल गांधी पर साजिशन मुकदमा कराया गया और साजिश के तहत लोकसभा से सदस्यता समाप्त की गई। यही नहीं मकान छोड़ने का नोटिस भी दे दिया गया। मोदी और अडानी के रिश्ते पर सवाल पूछने देश के हजारों करोड़ के घोटाले को उजागर करने से बचाने के लिए भाजपा राहुल गांधी पर तरह-तरह की साजिश कर रही है। लाखों लोगों ने अपने घर को राहुल गांधी के नाम करने की पेशकश की है। प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा सुल्तानपुर से उनका पुराना नाता रहा है वह यहां के कार्यकर्ताओं की ताकत से वाकिफ है। यहां का कार्यकर्ता न दमन से झुकता है और न ही अत्याचार सह सकता है बल्कि जनता के हक की लड़ाई के लिए जिले से लेकर प्रदेश तक संघर्ष करता है। कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाना पुलिस की कमजोरी है और कांग्रेसियों के संघर्ष के आगे भाजपा के डर की निशानी है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने मंच से मोदी और अडानी के रिश्तो पर तंज कसते हुए कहा आखिर सेल कंपनियों का 20,000 करोड़ रूपया किसका है लोकसभा में पूछे गए सवाल मोदी की नींद हराम किए बैठे हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, विवेकानंद पाठक, मुईद अहमद, मो अनीस खां युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने मंच से हूंकार भरी। कांग्रेसियों की भारी भीड़ देखकर प्रशासन सकते में रहा, पुलिस व अभियोजन इकाई के सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन पर निगाह बनाए रखें। राजीव गांधी पार्क में उमड़ी भारी भीड़ से कांग्रेसी गदगद दिखे। दोपहर में अपर जिलाधिकारी बी प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और चार सूत्रीय मांग पत्र लिया। यहां प्रमुख रूप से राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, निकलेश सरोज, फिरोज अहमद, रणजीत सिंह सलूजा, प्रमोद मिश्रा, हरीश त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत मिश्रा, लाल पद्माकर सिंह, सुब्रत सिंह सनी, मानस तिवारी, पवन मिश्रा कटावा, तेज बहादुर पाठक, अमोल बाजपेई, योगेश प्रताप सिंह, ओपी चौधरी, विनय विक्रम सिंह, राजेश तिवारी, दिलीप मिश्र, योगेश पांडेय, पवन मिश्रा, हौसला प्रसाद भीम, रामकुमारी, अरशद पवार, अमोल बाजपेई, मदन तिवारी, दिनेश मिश्रा, अनिल कुमार बरनवाल, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, चंद्रभान सिंह चुन्ना इमरान अहमद मोनू डॉक्टर देवेंद्र तिवारी शक्ति प्रसाद तिवारी, नंदलाल मौर्या नितिन मिश्रा अनिल सिंह भगवान तिवारी रामप्रताप मिश्रा नफीस पठान, रेनू श्रीवास्तव, नफीस फारुकी, मीनू यादव, मानिक चंद श्रीवास्तव, काली सहाय सिंह, सिया राम त्रिपाठी, मोहम्मद अतहर, नवाब मनोज तिवारी, हरक नारायण मिश्र, जय प्रकाश पाठक, अनिल तिवारी मोहम्मद इरफान, धर्मराज मिश्रा, बलराम त्रिपाठी, पवन मिश्रा नन्हे, शकील अंसारी, प्रेम प्रकाश अग्रहरी, जफीर अहमद, एजाज अहमद, अनवर अहमद, ममनून आलम, अब्दुल सत्तार, अरबाज खान, साहब अली, महेश नारायण दुबे, अजेंद्र पांडे विभु, राहुल मिश्रा, विनोद पांडेय, छोटे लाल प्रजापति, चंद्रभान सिंह चुन्ना, राजकुमार शर्मा, राजदेव शुक्ला, शहबाज खान, महेंद्र कुमार पांडे, दीपक सोनी, इमरान खान, शाहिद हुसैन, अखिलेश वर्मा, अहिंसक राव, समीर कुमार मिश्रा, इंतजार अहमद, रणवीर सिंह राणा, राजेश ओझा, लक्ष्मी नारायण पांडे, राहुल मिश्रा, जनेश्वर उपाध्याय, महेश मिश्रा, अमित सिंह, अरुण कुमार तिवारी, सरदार शाह, लालमणि वर्मा, राजेश यादव, मोहम्मद कमर खान, अनवर शाही, विजयपाल, मनोज कुमार, उमाकांत त्रिपाठी संजू, सिराज अहमद भोला, ओम प्रकाश दूबे, कौशल कुमार श्रीवास्तव, सुशील मिश्र, संतोष सिंह, शिवम पाठक, मोनू पाठक, शिव पूजन सिंह, अरुण सिंह आदि लोग रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال