विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

गोरखपुर से बड़ी खबर: प्रत्याशियों ने निकाय चुनाव मेँ पर्चे खरीदकर चुनाव मे झोकी ताकत

गोरखपुर से बड़ी खबर: प्रत्याशियों ने निकाय चुनाव मेँ पर्चे खरीदकर चुनाव मे झोकी ताकत

केएमबी ब्यूरो आनन्द कुमार 

गोरखपुर। नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्टेड तहसील और विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए रिटर्निंग अफसर के पास प्रत्याशी या प्रत्याशियों के प्रतिनिधि दूसरे दिन नगर निगम महापौर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 110 पर्चे  खरीदे गए हैं। कुल दो दिनों में 231 पर्चे खरीदे जा चुके हैं। पार्षद और नगर पंचायतों के सदस्य के लिए आज दूसरे दिन 877 पर्चे खरीदे जा चुके हैं। दो दिनों में 1794 पर्चे खरीदे जा चुके हैं।पहले और दूसरे दिन कुल 2638 पर्चे अध्यक्ष व महापौर, पार्षद, सदस्य के खरीदे गए। बुधवार दूसरे दिन गोरखपुर नगर निगम महापौर के 14 पर्चे और 417 नगर निगम पार्षद हेतु पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत पिपराइच अध्यक्ष के लिए 12 सदस्य 61 नगर पंचायत गोला अध्यक्ष 2 सदस्य 45 नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष 8 सदस्य 58 नगर पंचायत उरुवा बाजार अध्यक्ष 11 सदस्य 00  नगर पंचायत बांसगांव अध्यक्ष 4 सदस्य 27 नगर पंचायत मुंडेरा बाजार अध्यक्ष 11  सदस्य 00 नगर पंचायत सहजनवा अध्यक्ष 6 सदस्य 62 नगर पंचायत धधसरा अध्यक्ष 19 सदस्य 41 नगर पंचायत पीपीगंज अध्यक्ष 19 सदस्य 119 नगर पंचायत चौमुखा कैंपियरगंज अध्यक्ष 4 सदस्य 00 नगर पंचायत उनवल बाजार अध्यक्ष 00 सदस्य 47 पर्चे प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने खरीदा। महापौर के लिए बनाए गए एडीएम वित्त न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग अफसर राज नारायण त्रिपाठी सहायक रिटर्निंग अफसर विकास कुमार सिंह के पास महापौर के प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से पहुंचकर 14 पर्चे खरीदें। वही सदर तहसील एसडीएम सदर न्यायालय में पिपराइच नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर नेहा बंधु सहायक रिटर्निंग अफसर तहसीलदार न्यायिक सुनीता गुप्ता के पास पहुंचकर 12 प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने  अपने अपने पर्चे खरीदें। सदर तहसीलदार न्यायालय कक्षा में नगर पंचायत पिपराइच के 61 सदस्य पद हेतु प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने अपने अपने पर्चे खरीदे। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बनाए गए कक्ष में पार्षद पद के 417 पर्चे दूसरे दिन  खरीदे गए। पहले दिन 427 पर्चे बिके थे। अब दो दिनों में पार्षद के 844 पर्चे प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने खरीदें। इसी तरह नगर निगम गोरखपुर पिपराइच गोला बड़हलगंज उरुवा बाजार बांसगांव मुंडेरा बाजार सहजनवा धधसरा पीपीगंज चौमुखा उनवल में रिटर्निंग अफसर के पास महापौर अध्यक्ष व सदस्य के प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधियों ने 2638 अपने-अपने पर्चे खरीदे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال