वाराणसी से बड़ी खबर: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत के मामले का दूसरा आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार

वाराणसी से बड़ी खबर: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत के मामले का दूसरा आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार 

केएमबी संवाददाता

वाराणसी। मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले वाराणसी पुलिस ने बुधववार को दूसरे आरोपित संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी।मूल रूप से आजमगढ़ बिलरियागंज के गद्दोपुर निवासी संजय सिंह भोजपुरी गायक समर सिंह का पूरा काम देखता है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेन्द्र के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे बेड पर बैठी मुद्रा में मिला था।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال