व्यापारी नेता हिमांशु मालवीय ने नगर पालिका के अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र ले मचा दी खलबली

व्यापारी नेता हिमांशु मालवीय ने नगर पालिका के अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र ले मचा दी खलबली

केएमबी संवाददाता

 सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर इस बार ताज किसके सर पर सजेगा, ऐ तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। किंतु बात की जाए राजनीति की, तो इस बार सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों का चयन अपने आप में एक अहम भूमिका अदा करेगा, इस बार दो राष्ट्रीय पार्टी, कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी ने ब्राह्मण वर्ग के उम्मीदवार पर अपना विश्वास जताया है। अब देखना है कि सुल्तानपुर जनपद में सपा एंव भाजपा अपनी पुरानी नीतियों पर उम्मीदवार का चयन करेंगे या कुछ नया प्रयोग करने का साहस दिखाएंगे, कहने का तात्पर्य क्या सपा किसी वैश्य समाज से संबंधित उम्मीदवार का चयन करेगी एवं भाजपा परंपरागत किसी वैश्य उम्मीदवार के अलावा अपने किसी अन्य कार्यकर्ता को उम्मीदवार घोषित कर" सब का साथ, सब का विकास" को चरितार्थ करेगी। वैसे आज भाजपा, एंव व्यापारी नेता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हिमांशु मालवीय ने अध्यक्ष पद हेतु आवेदन पत्र खरीद कर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। आम जनता के अनुसार इस बार भाजपा भी शायद परंपरागत वैश्य समाज के अलावा अपने ब्राहमण कार्यकर्ता को उम्मीदवार घोषित कर एक नया प्रयोग करने के विचार में हैं। जिला संगठन महामंत्री अंबरीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा यदि हिमांशु मालवीय को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिऐ उम्मीदवार घोषित करती है तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एंव सदस्य गण अपना पूर्ण समर्थन हिमांशु मालवीय को देंगे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال