दिल्ली के साकेत कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोली, एक महिला गंभीररूप से घायल

दिल्ली के साकेत कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोली, एक महिला गंभीररूप से घायल

केएमबी राजन शर्मा
दिल्ली। राजधानी की साकेत कोर्ट से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां खुलेआम बरसाई गई हैं। इस घटना में महिला गंभीर से घायल हो गई है। वारदात के बाद घायल महिला को वकीलों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, महिला के शरीर में एक गोली लगी है। महिला किसी केस के सिलसिले में साकेत कोर्ट आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी और महिला पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों में कोई मैट्रिमोनियल विवाद है। पुरानी रंजिश के चलते महिला को गोली मारी गई है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال