विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुल्तानपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 32वी पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा पूर्व राज्यसभा सांसद देबा प्रसाद राय पूर्व मंत्री मोईद अहमद प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खां शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,तत्पश्चात शहर स्थित राजीव गांधी पार्क (तिकोनिया पार्क) स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया,हवन पूजन कर (शांति भोज) प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर बाद भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया आपको बताते चलें कि आज ही के दिन यानी 21 मई 1991 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित श्रीपेरंबुदूर नामक गांव में हत्या कर दी गई थी। श्रीपेरंबुदूर लोकसभा कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करते समय उनकी हत्या कर दी गई थी. वह भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्रियों में से एक थे और उन्हें 40 साल की उम्र में इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया था. राजीव गांधी को अनिच्छा से अपनी मां इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद राजनीति में शामिल होना पड़ा। संगोष्ठी के आयोजन के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद देबा राय ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी डिजिटल भारत के जनक थे जब वह भारत में कंप्यूटर लाए थे तो उस समय विपक्षी दलों ने उनका बहुत विरोध किया था परंतु आज उसी कंप्यूटर से लोग अपनी सरकार बना रहे हैं स्वर्गीय राजीव गांधी  जैसा बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है वह देव पुरुष थे उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को तकनीकी रूप से सामरिक रूप से मजबूत बनाने में लगा दिया उनका योगदान भारत को बनाने में सदैव याद किया जाता रहेगा। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने नेतृत्व काल में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से अधिकारों के विकेंद्रीकरण द्वारा स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। नए भारत की परिकल्पना को साकार करने और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में विश्व शांति के लिए प्रशंसनीय, अनुकरणीय योगदान दिया। उनके द्वारा प्रतिपादित आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और दूरदृष्टि के धनी राजनेता,गरीबों के महान हित चिंतक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव व प्रभारी अनीश खान,ए.आई.सी.सी सदस्य फिरोज अहमद,युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल पद्माकर सिंह,शहर कमेटी के उपाध्यक्ष महेश मिश्र वैद्य, मदन तिवारी, अमित सिंह, विनय त्रिपाठी, शक्ति तिवारी, सिराज अहमद भोला, माणिक श्रीवास्तव, शिव तिवारी, अंकुर द्विवेदी, अनवर शाही, दयाशंकर दूबे, मेराज अहमद, मीनू यादव, आवेश अहमद, मोहित तिवारी,कामरान जफर, राजेश तिवारी, अशोक उपाध्याय, कृष्ण कुमार मिश्र मुन्नू, हौसला प्रसाद भीम, विजयपाल, बलराम त्रिपाठी, मोहसिन सलीम, गुलाम मोइनुद्दीन, शहबाज खान, ममनून आलम, पवन मिश्र कटावां, दिलीप मिश्र, देवेंद्र तिवारी, कमर खान, शीतला प्रसाद साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال