2

पनियरा के लाल दिनेश सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

पनियरा के लाल दिनेश सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान

महराजगंज। जनपद के नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर-8 कृष्णा नगर (सैंथवारी टोला) निवासी पैरा कमांडो दिनेश सिंह तिरंगे में लिपटकर आज अपने घर लौटे। सेना की गाड़ी के यहां पहुंचते ही पूरा माहौल बेहद गमगीन हो उठा। दिनेश सिंह को अंतिम विदाई देने के लिये लोगों की भारी भीड़ यहां पहुंची। ‘वंदे मातमरम’, ‘भारत माता की जय’ ‘दिनेश सिंह अमर रहे’, के नारों की गूंज के साथ भारतीय सेना के जवान उनको अंतिम विदाई दी गई। भारतीय सेना के जवान दिनेश सिंह पंजाब के भटिंडा जिले के आर्मी कैंप में स्थित अपने ही कमरे पर रविवार की सुबह 9:00 पर करंट की चपेट में आ गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल में वहां भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। तीसरे दिन दिनेश सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा अपने गांव पहुंचा। अपने बेटे को तिरंगा लिपटा देख बुजुर्ग माता-पिता बेसुध हो गए। वहीं उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान को अंतिम विदाई देने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिनेश सिंह को अंतिम विदाई दी गई। मौके पर पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम, एस ओ पनियरा स्वतन्त्र कुमार सिंह, चेयरमैन उमेश जायसवाल, सतीश सिंह द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6