2

किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

केएमबी ब्यूरो रुकसार अहमद
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक संगठन के स्थापना दिवस पर किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अपनी पूरी जिंदगी किसानों के हित के लिए लड़ते रहे और अपना पूरा जीवन किसानों के हित के लिए समर्पित कर दिया। जिसको जीवन भर भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत कृषि और कृषि से क्षेत्र में व्यापक सुधार से लेकर किसान योजना और उनकी सहूलियत के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार से हमेशा संघर्ष करते रहे। सीताकुंड घाट पर आयोजित बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा बाबा महेंद्र सिंह के बताए गए आदर्शों पर चलते हुए भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारा संगठन हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ता रहेगा और उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेगा इस अवसर पर जिला प्रवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह, जिला, महासचिव कर्मराज द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी रिजवान अहमद, पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा, तहसील अध्यक्ष सदर रामनाथ मिश्रा, कादीपुर तहसील अध्यक्ष रामनरेश, नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए जयसिंहपुर  के जफीर खान, ग्राम सभा सिरवारा अध्यक्ष, निर्मला देवी मंजू त्यागी ब्लाक महासचिव ,अरुण मिश्रा पुराने किसान नेता, अशफाक खान के साथ बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6