2

नगर निकाय चुनाव में भारी मतों से जीतने जा रही है भारतीय जनता पार्टी- भाजपा नेत्री हिना किन्नर

नगर निकाय चुनाव में भारी मतों से जीतने जा रही है भारतीय जनता पार्टी- भाजपा नेत्री हिना किन्नर

मतदान के साथ ही प्रथम चरण के प्रत्याशियों की भाग्य मत पेटी में हुई कैद

केएमबी सौरभ शुक्ला

लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न 37 जिलों में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान जिलों में जिला प्रशासन मुस्तैद दिखा और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। प्रदेश के इन जिलों से किसी प्रकार की कोई अप्रिय सूचना नहीं है। निकाय चुनाव को लेकर केएमबी न्यूज़ के प्रतिनिधि ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री हिना किन्नर से वार्ता की तो उन्होंने बताया की लखनऊ सहित प्रदेश के 37 जिलों में बीते गुरुवार को मतदान समाप्त हो गया है। भाजपा सरकार की नीतियों और नीतियों से जनता प्रभावित है और चुनावी अभियान के दौरान हम लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जहां मतदाताओं का भरपूर समर्थन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। माफिया या तो प्रदेश छोड़ दें या माफिया गिरी छोड़ दें अन्यथा की स्थिति में माफियाओं के प्रति योगी सरकार का नजरिया बिल्कुल साफ है। समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री हिना किन्नर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है, द्वितीय चरण के चुनाव 11 मई को होंगे और आने वाली 13 मई को परिणाम आएगा। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव में बड़ी सफलता प्राप्त करेगी और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे नगर क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सकेगा। लखनऊ के वार्ड नंबर 15 इंदिरा नगर से भारतीय जनता पार्टी के सभासद प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह को जनता का अपार समर्थन मिला है। अनिल कुमार सिंह भारी मतों से विजई होकर सभासद के रूप में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6