विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मुख्यमंत्री योगी एवं केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री गडकरी ने 5 राष्ट्रीय राजमार्गो का किया शिलान्यास

 मुख्यमंत्री योगी एवं केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री गडकरी ने 5 राष्ट्रीय राजमार्गो का किया शिलान्यास

केएमबी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव

 देवरिया। जिले के शुगर मिल ग्राउंड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने जनपद में रु0 6200 करोड़ की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें नवलपुर-सिकन्दरपुर खण्ड का 2/4 लेन पेव्डशोल्डर सड़क का निर्माण, 4 लेन की देवरिया बाईपास का निर्माण, 4 लेन सलेमपुर बाईपास का निर्माण, तमकुही राज बिहार बॉर्डर रोड का निर्माण, मझौली खंड का दो लेन सड़क निर्माण, सलेमपुर मैरवा खंड का दोलन सड़क निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।
     सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री ने स्थानीय चीनी मिल ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदर सांसद एवं सलेमपुर सांसद के प्रयासों से आज इन परियोजनाओं के शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है।  गांव में शुद्व पानी, इंटरनेट, खेलने के लिए अच्छा मैदान, मल्टीप्लेक्स होना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत हमारा सपना है। इथेनाल, जैव ईधन, हाइड्रोजन पर आधारित ईधन की  देश की जरुरत है। पेट्रोलियम ईधन पर होने वाले व्यय की कमी आयेगी, जो देश के विकास में उपयोग होगा। हाइड्रोजन देश का भविष्य है। हाइड्रोजन बनाने वाला पहला प्रदेश उत्तर प्रदेश बनना चाहिये। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हिन्दुस्तान आज एनर्जी को एक्सपोर्ट करने वाला देश बना रहा है। मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश के गुण्डा राज को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता के साथ-साथ उर्जादाता बने, तभी उनमें आत्मनिर्भता आयेगी और देश को भी ईधन की निर्भता से मुक्ति मिलेगी।
      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरहा बाबा एवं बाबा राघवदास की जमीन पर हजारों करोड की परियोजनाओं का सौगात देने के लिए मंत्रालय परिहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने  देवरिया, बलिया, कुशीनगर के निवासियो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया आत्म विश्वास से भरे हुए भारत को देखा है।  यह सब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सम्पन्न हो पाया है। आज भारत दुनिया के अन्दर विश्वास का प्रतीक बना है। किसानो, गरीबो, महिलाओं और नौजवानो के लिए आशा एवं प्रतीक है, जो नये भारत को तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। समर्थ भारत की तस्वीर दुनिया को आकर्षित कर रही है। देश के अन्दर इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य हुआ है। राजमार्ग के साथ ही अन्य सड़को का भी निर्माण हो रहा है। यह सब सपना था, जो आज हकीकत है। सुरक्षा के मानक के साथ हाइवे का निर्माण हो रहा है। लोगो को जाम से मुक्ति का कार्य किया जा रहा। एक नया मार्ग बढाने के साथ- साथ अर्थव्ययस्था को सुदृढ करने का कार्य किया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय से परमिशन मिलतें ही सुगर मिल कम्पलेक्स की कार्य बैतालपुर में शुरु किया जायेगा। गन्ने का भुगतान अब कोई रोकेगा नही। समय से गन्ने का भुगतान होगा।
      आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जनपद प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, बरहज विधायक दीपक मिश्रा, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जनपद प्रभारी सुनील गुप्ता, राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले0ज0 आरपी शाही, एमएलसी रतनपाल सिंह,  भाजपा जिला अध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह,  पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय  सहित  भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भारी जन समूह उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال