किशोरी ने लगाई गोमती नदी में छलांग, गोताखोरों ने निकाला शव, मचा हड़कंप

किशोरी ने लगाई गोमती नदी में छलांग, गोताखोरों ने निकाला शव, मचा हड़कंप

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा

सुल्तानपुर। किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाली शव। घर से निकली एक किशोरी ने गोमती नदी में कूदकर जान दे दिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम में भेजा है। घटना धनपतगंज थाना क्षेत्र की है। कुड़वार थाना क्षेत्र के बभंगवा निवासी कल्लू राम की बेटी नंदिनी (14) वर्ष शुक्रवार की सुबह ननिहाल जाने के लिए निकली। किशोरी का ननिहाल उसके गांव से लगभग आठ किमी दूर धनपतगंज थानाक्षेत्र के मूंडवा गांव में है। बताया जा रहा है कि किशोरी धनपतगंज-कुड़वार मार्ग पर नौगवातीर के पास पहुंची तो गोमती पुल के पास वो रुक गई। फिर उसने एकाएक पुल की रेलिंग पर चप्पल उतारा और नदी में छलांग लगा दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को लगाकर नदी में तलाश की और काफी मशक्कत के बाद अंत में शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है। किशोरी पांच भाई-बहन है।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال