विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

समाजसेवी पार्वती डहेरिया ने पौध रोपित कर व बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर मनाया जन्मोत्सव

समाजसेवी पार्वती डहेरिया ने पौध रोपित कर व बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर मनाया जन्मोत्सव

केएमबी नीरज डेहरिया

सिवनी। सिवनी के गरीब बस्ती में जाकर जन्मोत्सव का आयोजन हर वर्ष की भांति इस साल भी विगत 30 वर्षों से समाज सेवा में कार्यरत हमेशा जरूरतमंदों की सहायिका आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की शिक्षा में मददगार जन समस्या निवारण संस्थान की प्रदेश संगठन प्रभारी, मेहरा समाज संगठन की राष्ट्रीय महासचिव (महिला प्रकोस्ट) भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सिवनी की उत्क्रष्ट अभिकर्ता राम आदर्श उच्च मा विद्यालय सिवनी की व्याख्याता वरिष्ट समाज सेवी पार्वती डेहरिया ने अपना जन्मोत्सव 19 जून को महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र सिवनी व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपालिका परिषद सिवनी में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपित कर व शहर के गरीब बस्ती में जाकर छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री  वितरित कर बहुत ही धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। वरिष्ठ समाज सेवी पार्वती डेहरिया हमेशा जरूरतमंदों का सहयोग करती हैं व समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपना सम्पर्क नम्बर 7000132382 देकर सिवनी शहर के जिन बच्चों या महिला पुरुषों ने पढ़ाई छोड़ दिये हों ऐसे बच्चों का सर्वे कर आगे की पढ़ाई हेतु प्रेरित कर कक्षा दसवीं की पढ़ाई लगातार करवा रही हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई बुनाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी लगातार जारी है।आज जन्मोत्सव में भी सिवनी जिले निवासियों से आग्रह कर रही है कि बच्चों को पढ़ने हेतु व महिलाओ को सिलाई प्रशिक्षण हेतु सम्पर्क कर लाभान्वित हों व सभी बच्चे स्वस्थ रहने के लिए पढ़ाई के साथ साथ रुचिकर खेल भी खेलें।साथ ही अपने घर के आसपास स्वस्थ वातावरण निर्मित रखें सभी शुभ अवसरों पर पर्यावरण को बचाने हेतु पेड़ अवश्य लगाएं। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से जन्मोत्सव में चार चांद लगा परिवार परामर्श केंद्र की सब इंस्पेक्टर ज्योति चौरसिया, हेड कांस्टेबल भोपाल बघेल, समाज सेवी छिददी लाल श्रीवास, शशि सोनकेशरिया, मेहरा समाज संगठन की प्रदेश संगठन सचिव रेखा डहेरिया, जन समस्या निवारण संस्थान की जिला उपाध्यक्ष अमृता बेदी अनिता प्रजापति केवल डहेरिया मनीष साहू नन्दू बंधेल मो इमरान खान, गेवेंद्र डहेरिया रंजीता शिववंशी, पूनम शिववंशी, आशिष डहेरिया माया डहेरिया पूजा मेश्राम सीता यादव रेखा डहेरिया ममता नागरे यसोदा डहेरिया अम्रता दुबे, निर्मला साहू, सोनम ठाकुर, सरिता रजक आदि की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال