विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सक्रिय पूर्व सैनिक संघ ने विधायक दिनेश मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन

सक्रिय पूर्व सैनिक संघ ने विधायक दिनेश मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन 

                  
 केएमबी विनोद मरकाम 

सिवनी। सक्रिय पूर्व सैनिक संघ सिवनी मध्य प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में संगठन के अध्यक्ष भगवानदास डहेरिया ने सिवनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 115 के विधायक दिनेश राय मुनमुन को 2 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जिसमें न केवल शिवनी बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश के आर्मी, नेवी एवं एयरफोर्स के पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार की होने वाली विभिन्न शासकीय भर्तियों में पूर्व सैनिकों के कोटे में अनियमितता व त्रुटियों के सुधार हेतु सुनिश्चित एवं अधोसंरचना जिसमें सिवनी समेत प्रत्येक जिलों की नगरपालिका के माध्यम से होने वाले आवंटन दुकाने मंडी की दुकाने हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्लाट एवं मकान पर पूर्व सैनिकों की कोटा के माध्यम से आवंटन सुनिश्चित करवाने हेतु निवेदन किया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद जिस प्रकार से पूर्व सैनिकों के संगठन का आदर सत्कार करते हुए विधायक महोदय ने त्वरित कार्य वाही की एवं सुनिश्चितता का हर्ष व उल्लास के साथ में आश्वासन दिया गया संगठन द्वारा विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष भगवानदास डहेरिया, संरक्षक के एल सनोडिया, उपाध्यक्ष शरद राहंगडाले, सचिव योगेंद्र हनवत, कोषाध्यक्ष तीरथ सिंह बघेल, मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य संतोष सनोडिया, मनोज यादव, पृथ्वीराज सनोडिया। रवि हनुमंते, दिनेश साहू, सदस्य विरेंद्र ठाकुर, राय सिंह जंगेला एवं अन्य पूर्व सैनिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال