WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सिवनी जिले में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

सिवनी जिले में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

केएमबी नीरज डेहरिया

सिवनी। जिला मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर लूघरवाड़ा ग्राम के समीप रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार 2 लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं 108 वाहन में दी। लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर घटना कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही है। लोगों ने बताया कि बड़े वाहन अपर-डिपर नहीं देते ऐसे में दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जिले के अरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमगांव पेट्रोल पंप के समीप रात्रि के समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस एवं 108 वाहन में फोन किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में घायलों को जिला अस्पताल में लेकर भर्ती कराया गया। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कि किस वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। जिसके कारण 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। और घायलों के संबंध में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال