WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मेंहदी व मशरूम की खेती के प्लांटेशन व प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

मेंहदी व मशरूम की खेती के प्लांटेशन व प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

केएमबी मोहम्मद अफसर
        सुलतानपुर 13 जुलाई। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में मेंहदी व मशरूम की खेती का प्लांटेशन किये जाने, उत्पादक समूह को पौध उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के दृष्टिगत कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र के आडीटोरियम में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी महोदया द्वारा आगामी मेंहदी व मशरूम की खेती में संलग्न होने वाले कृषकों को तकनीकी जानकारियाॅ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र को मेंहदी के पौध उपलब्ध कराने तथा पौधों के संरक्षण हेतु उत्पादक कृषकों को मनरेगा से मदद दिलाने हेतु डीसी मनरेगा को निर्देशित किया। ज्ञात हो कि लगभग 300 स्वयं सहायता समूह की महिला किसानों को मेंहदी की खेती के रोजगार से जोड़ा जायेगा तथा उन्हें प्रोसेसिंग के सम्बन्ध में कृषि विज्ञान केन्द्र में तकनीकी प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदया द्वारा मशरूम की खेती के सम्बन्ध में भी एक प्रशिक्षणशाला का आयोजन कराने हेतु निर्देशित किया। मशरूम की खेती से लगभग 400 किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। मेंहदी व मशरूम की खेती को सफल बनाने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यान विभाग, कृषि विभाग द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा। परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) द्वारा खेती में संलग्न महिला किसानों को प्रशिक्षण दिलाने हेतु सभी तैयारियों में सहयोग प्रदान किया जायेगा।   
तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदया द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित इटकौली नर्सरी, विकास खण्ड कूरेभार में रोपित मेंहदी की नर्सरी का अवलोकन किया गया। नर्सरी के संरक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि पौध रोपण हेतु 6000 पौधों को तैयार किया गया है। जब भी आवश्यकता होगी, हम इन पौधों को उपलब्ध करा देंगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, उप निदेशक कृषि रामाश्रय यादव, डीसी मनरेगा अनवर शेख, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी सदानन्द चैधरी सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।               
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال