विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने महिला अस्पताल व विद्यालय में वितरण किया साबुन, सेनट्रीपैड, मंजन, ब्रश

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने महिला अस्पताल व विद्यालय में वितरण किया साबुन, सेनट्रीपैड, मंजन, ब्रश

केएमबी अजय कुमार पाल

 सुलतानपुर। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक, डॉ0 डीएस मिश्रा चेयरमेन के मनसानुरूप इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद सुल्तानपुर द्वारा सचिव जय प्रकाश शुक्ल महिला विंग सचिव श्रेया दुबे के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभान सिंह के सहयोग से जिला महिला चिकित्सालय, अकास्मिक चिकित्सालय, में नहाने का साबुन कपड़े धोने का साबुन, सेनट्रीपैड, मंजन, ब्रश प्राथमिक पाठशाला चंद्र नगर चकरपुर में मंजन ब्रश हाथ धोने का साबुन कपड़े धोने का साबुन वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राम बहादुर मिश्रा द्वारा इंडियन रेड क्रॉस समिति के इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की तथा रेड क्रॉस के समस्त टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि रेड क्रॉस द्वारा बच्चों को जरूरत के सामान उपलब्ध कराया गया। बहुत ही उत्तम कार्य है। इसी क्रम में चकरपुर में जूनियर हाई स्कूल छात्राओं में सेनेटरीपैड व अन्य छात्रों को मंजन ब्रश हाथ धोने का साबुन कपड़े धोने का साबुन आदि वितरित किया। प्रधानाध्यापिका सुभाषिनी व डॉक्टर पल्लवी तिवारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानव हित में हमेशा प्रथम स्थान पे रह कर हर संभव मदद उपलब्ध कराने व करने में तत्पर है तथा जनपद में रेड क्रॉस द्वारा कोविड-19 में व अन्य महामारी में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वित्त समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह द्वारा कैम्प के संचालन में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ शुक्ल, संजय शुक्ला, नंदिनी पाण्डेय, सुनिधि शुक्ला, शीला आदि वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال