महिला दुकानदारों की मदद को तैयार व्यापार मंडल- महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता

महिला दुकानदारों की मदद को तैयार व्यापार मंडल- महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता

केएमबी खुर्शीद अहमद

अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर हुई संगठन की बैठक में मंडल की जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने नगर की महिला व्यापारियों की हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया। रविवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कहा कि महिला दुकानदार अपने को कमजोर न समझें। संगठन उनके साथ तन मन से खड़ा है, जो भी महिला व्यापारियों की समस्याएं हैं, उनका संगठन के माध्यम से निदान कराया जाएगा। इस दौरान महिला पदाधिकारियों को व्यापार के संबंधित जानकारी दी गई और बताया गया कि महिलाओं को किसी तरह का कोई जरूरत पड़ी तो मैं यथासंभव मदद करूंगी इस मौके पर जिला महामंत्री प्रमिला सिंह जिला महासचिव कविता कश्यप जिला संगठन मंत्री कल्पना सिंह जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह भारी संख्या में महिलाएं आदि लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال