विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

बरखासिंह बघेल को केवलारी विधानसभा महिला कांग्रेस प्रभारी बनाया गया

बरखासिंह बघेल को केवलारी विधानसभा महिला कांग्रेस प्रभारी बनाया गया

केएमबी नीरज डेहरिया

केवलारी सिवनी। जिले की केवलारी विधानसभा से बरखा सिंह बघेल (ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी) अपनी कांग्रेस पार्टी के प्रति अपने महिला संगठनों को मजबूत करने में अव्वल रहने वाली महिला को अपनी पार्टी के प्रति समर्पित दायित्वों को बाखूबी से निभाते हुए मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस पार्टी ने बरखा सिंह बघेल को केवलारी विधानसभा महिला कांग्रेस प्रभारी  नियुक्त किया गया। पार्टी ने बरखा सिंह बघेल को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी जिसमें मध्यप्रदेश के सभी विधानसभा में मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए प्रदेश की समस्त विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आप सभी को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसमें महत्वपूर्ण निर्देश विधानसभा में जाकर संगठन की मीटिंग करना। मीटिंग में जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम एवं सेक्टर पर जिन महिलाओं की नियुक्ति की गई है एवं ब्लॉक अधिकारी उनकी बैठक आयोजित करना। कमलनाथ ने जो 11 गारंटी देने का वचन दिया गया है उनकी जानकारी महिलाओं को देना बढ़ते महिला अत्याचार एवं बढ़ती महंगाई पर विधानसभा बार प्रदर्शन आयोजित कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को देना साथ ही जिन मंडल एवं सेक्टर पर पदाधिकारी नियुक्त नहीं हुए हैं। वहां पर सक्रिय महिलाएं नियुक्त करवाना इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए समय-समय पर जो निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राप्त होते हैं उनका पालन करना जिसमें सिवनी जिले की महिला कांग्रेस विधानसभा केवलारी प्रभारी बरखा सिंह बघेल, बरघाट विधानसभा प्रभारी कविता कहार, सिवनी विधानसभा प्रभारी सावित्री यादव एवं लखनादौन विधानसभा प्रभारी विमला ठाकुर को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। केवलारी विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस विधानसभा प्रभारी बरखा सिंह बघेल को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते संगठनों को मजबूत बनाने की बात कही।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال