विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

डॉक्टर तिवारी हत्याकांड: प्रकरण में भाजयूमो जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर गर्जा बुलडोजर

डॉक्टर तिवारी हत्याकांड: प्रकरण में भाजयूमो जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर गर्जा बुलडोजर

केएमबी संवाददाता

सुल्तानपुर। डॉ घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण कर खड़ा किया गया भाजयुमो कार्यालय धराशाई हो गया। भाजयुमो अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के चचेरे भाई अजय नारायण ने डॉक्टर को मौत के घाट उतार दिया था। जिला प्रशासन के निर्देश पर अजय नारायण उनके परिवार वालों की अवैध संपत्ति की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। हत्यारोपी अजय नारायण के आवास पर भी दूसरा बुलडोजर चला कर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और विवादित जमीन पर पीड़ित परिवार को कब्जा दिला दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग चार करोड़ की अवैध संपत्ति पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर मुक्त कराई गई। डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में पुलिस के उच्चाधिकारियों की पहली बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। एसपी सोमेन वर्मा बोले-अधिवक्ता हत्याकांड और डॉक्टर हत्याकांड में कोतवाल द्वारा शिथिलता बरती गई। नगर कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू हो गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह पर 50 हजार इनाम घोषणा की गई। अजय नारायण के पिता जगदीश नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال