बीती रात तेज बारिश के कहर में पशुशाला की गिरी दीवाल, बाल बाल बचीं गाय

बीती रात तेज बारिश के कहर में पशुशाला की गिरी दीवाल, बाल बाल बचीं गाय

केएमबी अजय कुमार पाल

सुलतानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में बीती रात्रि हुई तेज बारिश में पशुशाला की कच्ची दीवार ढह गई जिससे पशुशाला के ऊपर रखा छप्पर गिर गया और उसके अंदर बंधी गाय छप्पर के नीचे दब गई। पशुपालक की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने छप्पर के नीचे दबी गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया।जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के राकेश दुबे पुत्र श्याम सुंदर दुबे निवासी ग्राम चांदपुर चौकड़िया एक किसान है जो पशुओं के लिये कच्ची दीवार बनाकर उसके ऊपर छप्पर रखकर उसमे पशुपालन कर रहे थे। बीती सोमवार की रात्रि क्षेत्र में तेज गरज और कड़क के साथ हो रही तेज बारिश में पशुशाला की एक दीवार गिर गई जिससे उसमे बंधी गाय छप्पर के नीचे दब गई। छप्पर गिरते ही पशुपालक ने मदद के लिये गुहार लगानी शुरू कर दी। मदद की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने पहुंच कर तत्परता दिखाते हुए छप्पर के नीचे दबी गाय को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। जिससे गाय बाल बाल बच गई। फिलहाल छप्पर गिरने से कोई भारी नुकसान नही हुआ।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال