मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अन्तर्गत आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अन्तर्गत आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया

केएमबी विनोद मरकाम

सिवनी। उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कृषि कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना में किसान की मृत्यु हो जाने पर उसके वारसाना को 4 लाख 4 हजार रुपए की सहायता राशि देने के प्रावधान है। इसी परिपेक्ष्य में कलेक्टर क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सिवनी द्वारा योजना अंतर्गत कुल 6 कृषकों के निकटतम वारसाना को 4 लाख 4 हजार रूपये (कुल राशि 24,24000/-) की आर्थिक सहायता राशि  का चैक प्रदाय किया गया। जो निम्नानुसार हैं- ग्राम पायलीखुर्द छपारा विकासखण्ड निवासी माधुरी को पति जितेन्द्र डहेरिया, ग्राम बड़वालीटेक डुगरिया विकासखण्ड सिवनी निवासी राम सिंह विश्वकर्मा को पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा एवं ग्राम बेलगांव विकासखण्ड बरघाट निवासी मेहर सिंह को पुत्र संजय सिंह की मृत्यु कीटनाशक दवा छिड़काव करते समय दवा के सम्पर्क में आने से होने के कारण, ग्राम खैरापलारी विकासखण्ड सिवनी निवासी श्री धनीराम ठाकुर को पत्नी शिववती की मृत्यु कृषि कार्य कर घर लौटते समय ट्रेक्टर से दुर्घटना होने पर, ग्राम मुण्डरई विकासखण्ड सिवनी निवासी भूपेन्द्र को माता केसर बाई की मृत्यु खेत में कार्य करते समय जानवरो के हमले से होने एवं ग्राम बीझावाड़ा विकासखण्ड सिवनी निवासी संतोषी को पति ज्ञानंचद कुशवाहा की मृत्यु खेत में पानी बगाते समय विदयुत करेन्ट लगने से होने पर प्रत्येक आवेदक हितग्राही को अपर कलेक्टर सीएल चनाप द्वारा 4 लाख 4 हजार रूपये की सहायता राशि का चैक प्रदाय किया गया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال