विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर बांदा जिले में महिला सम्मेलन आयोजित

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर बांदा जिले में महिला सम्मेलन आयोजित

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला

बांदा। 30 अक्टूबर 2023 को सदर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा देश में नारी शक्ति वन्दन अधिनियिम लागू होने पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उ0प्र0 सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या उपस्थित रहें। उनके द्वारा बताया गया कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के अन्तर्गत लोग सभा एवं राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्राविधान किया गया है। उन्होने कहा महिलाओं की बढती समाजिक गतिशीलता ने महिलाओं को कुछ हद तक निर्णय लेने की बजाय अब पूर्ण निर्णय लेने वाली महिला बना दिया है। भारत दुनिया की तीसर सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की कगार पर है और इस अधिनियम के माध्यम से देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करायी जा सकेगी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा कहा गया कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है और यह महिलाओ के लिए एक आवाहन है कि वह देश का नेतृत्व करें और उसे एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाये। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद द्वारा बताया गया कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम नीति और कानून निर्माण में महिलाओं की भागीदारी में बडी बाधा को दूर करके समावेशी शासन के एक नये युग का शुभारंभ करेगा। सभी जनप्रतिनिधियों ने महिला सम्मेलन में आयी हुयी महिलाओं से एकजुट हो कर आगामी लोक सभा चुनाव में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन देकर उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस अवसर में विधायक बांदा सदर प्रकाश द्विवेदी, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन बांदा मालती बासू, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, ममता मिश्रा, ममता त्रिपाठी, अभिलाशा मिश्रा, शीला सिंह, रूपा चैहान, जागृति वर्मा, बालमुकुन्द शुक्ला, जगराम सिंह चैहान, सन्तोष गुप्ता सहित सैकडों की संख्या महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित रहीं।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال