आज से अयोध्या धाम के परम श्रद्धेय धीरेन्द्र शास्त्री के मुखारविंद से होगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

आज से अयोध्या धाम के परम श्रद्धेय धीरेन्द्र शास्त्री के मुखारविंद से होगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 

केएमबी शिवकुमार दुबे

सुल्तानपुर, लम्भुआ। तहसील क्षेत्र कें अंतर्गत जगन्नाथपुर रिखपुर ग्राम सभा में 17 नवम्बर 2023 से श्रीमद्भागवत महापुराण संगीतमयी कथा का आयोजन शीतला प्रसाद शर्मा के आवास पर किया गया है।कथा दिन में 2 से प्रारंभ होकर सायं 6 तक चलेगी। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती गीता शर्मा, पं यंत्री प्रसाद शर्मा व श्रीमती श्यामा शर्मा पत्नी पं शीतला प्रसाद शर्मा कथा का रसपान करेंगे। कथाव्यास परम् श्रद्धेय श्री धीरेन्द्र दूबे शास्त्री जी महराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे। वही मुख्य यजमान पं शीतला प्रसाद शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे यहां कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया है। जिले के समस्त नागरिकों, नेताओं वा पत्रकार बन्धुओं एवं शहरवासियों को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल होने एवं कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।24 नवंबर को पूर्णाहुति हवन तथा 25 नवंबर को ब्रह्म भोज व महाप्रसाद का कार्यक्रम है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال