विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

अभियां कलां में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

अभियां कलां में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

केएमबी शिवकुमार दुबे

सुल्तानपुर। भदैंया ब्लॉक क्षेत्र कें अंतर्गत अभियां कलां ग्राम सभा में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को कथा ब्यास कुल गुरु श्री यमुना चार्य जी महाराज ने ध्रुव जी की कथा सुनाते हुए कहा की अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है।यह कथा तो कृष्ण भगवान की है। वही राम है। वही श्याम है। इसका अंत नहीं है।चाहे कृष्ण कहो या राम दोनों एक ही है।आप के ग्राम सभा में कथा भगवान श्री कृष्ण की चल रही है।और अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।तो यह कथा जो सुनने आप लोग यहां आए हैं।इसका महत्व इसलिए ज्यादा है।की जब कथा का हवन होगा तो उधर अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा। ध्रुव जी ने 5 वर्ष की अवस्था में कठोर तपस्या करके भगवान को प्रगट किया और भक्ति से भगवान को अपने बस में कर लिया जब भगवान आए भगवान को देखकर ध्रुव जी कुछ नहीं जानते थे लेकिन 12 श्लोकों से उन्होंने भगवान की स्थिति प्रार्थना की हे गोविंद आप मेरे अंदर हो इसीलिए मैं बोल पाता हूं आपकी वजह से इस संसार में सब कुछ बोल रहा हूं।जो कुछ बोल रहा हूं।आप सुन रहे हैं। हम चल रहे हैं क्योंकि भगवान हमारे अंदर बैठे हुए हैं। वहीं ध्रुव जी बताते हैं।कि भगवान की पूजा पाठ करने वाले को जीवन में सफलता मिलती है। जब तक जीवन रहेगा तब तक ध्रुव की कथा आप लोगों को याद रहेगा वहीं मुख्य यजमान पं सूर्य नारायण त्रिपाठी वा उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा त्रिपाठी ने कथा ब्यास पीठ की विधि पुजन किया,इस मौके पर रविन्द्र कुमार त्रिपाठी, हरिकेश कुमार पाण्डेय,नीलम पाण्डेय, महेंद्र त्रिपाठी, हरिकेश त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, सागर शुक्ला, भदैंया सोशल मिडिया संयोजक लकी शुक्ला, भाजपा नेता राष्ट्रीय वादी दिब्यांशु शुक्ला,अशोक कुमार शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी,प्रकाशनी त्रिपाठी, अर्पना त्रिपाठी, इंद्रपाल पाण्डेय, भाजपा के आई टी शेल भदैंया प्रभारी भुपेश मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, दीपू मिश्रा, चन्द्र कांत पाण्डेय, हरिओम शुक्ला, राम किशोर मिश्रा, राम प्रसाद भार्गव, भोला शर्मा, देवता दीन शर्मा, नन्हे पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, उमेश चंद्र पाण्डेय उर्फ लल्लन, बैजनाथ मौर्य, श्री राम पाण्डेय, रवि पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, अनन्त राम दुबे, जय प्रकाश शुक्ला समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال