डीएम व एसपी ने थाना कोतवाली देहात में फरियादियों की सुनीं समस्याएं

डीएम व एसपी ने थाना कोतवाली देहात में फरियादियों की सुनीं समस्याएं

केएमबी शिवकुमार दुबे

सुलतानपुर 23 दिसम्बर।जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने माह दिसम्बर के चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर में आये जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये। जिलाधिकारी ने थाना कार्यालय में आवेदित ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त कर ससमय निस्तारण के दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में भूमिधरी विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलंब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर यथासंभव निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित थानाध्यक्ष, पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादी गण आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال