बल्दीराय तहसीलदार के भ्रष्टाचार पर डीएम का तेवर तीखा, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

बल्दीराय तहसीलदार के भ्रष्टाचार पर डीएम का तेवर तीखा, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा
सुल्तानपुर। राजस्व अदालतों से भी पक्षपात पूर्ण आदेश जारी होने का हैरतअंगेज प्रकरण सामने आया है। इल्जाम के मुताबिक ढाई लाख रूपए लेकर तहसीलदार बल्दीराय घनश्याम भारतीय ने दाखिल-खारिज की मांग को कोर्ट से निरस्त कर दिया था। जिसमें क्रेता धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी निवासी पुरे नरेश पांडे मजरे रैंचा तहसील बल्दीराय को कोर्ट के आदेश में विक्रेता दर्शा दिया गया था। पीड़ित को अभियुक्त बताते हुए आनन-फानन में तहसीलदार घनश्याम भारती ने नामांतरण निरस्तीकरण आदेश जारी कर दिया था। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना के जनता दर्शन में उठे प्रकरण को डीएम ने गंभीरता से लिया। कारगुजारी सार्वजनिक होने पर आनन-फानन में तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने गुपचुप तरीके से संशोधन नामांतरण आदेश दोबारा जारी किया। बहरहाल पूरे मामले में एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह को जांच कर रिपोर्ट से मुख्य राजस्व अधिकारी को अवगत कराने का आदेश दिया गया है। तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने त्रुटि पूर्ण आदेश जारी होने के बाद स्वीकार की है। प्रकरण के संबंध में उप जिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह कहती है कि आदेश त्रुटि पूर्ण था। इसलिए तहसीलदार द्वारा दोबारा संशोधित नामांतरण आदेश जारी किया गया है। पक्ष और विपक्ष दोनों के मामले को मुख्य राजस्व अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال