13 वर्षीय मासूम को एक वहसी दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार

13 वर्षीय मासूम को एक वहसी दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सेमरी दरगाह से जुड़ा है जहां एक वहसी दरिंदे ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर  आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जाने लगी। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال