विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए दूबेपुर से सैकड़ों राम भक्तों का जत्था रवाना

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए दूबेपुर से सैकड़ों राम भक्तों का जत्था रवाना

केएमबी शिवकुमार दुबे
सुल्तानपुर। जनपद अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दिखौली के विभिन्न कस्बों से रामभक्तों की पहली बस बुधवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। भक्तों का नेतृत्व करते हुए मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि आज सौभाग्य का दिन है, जब अयोध्या धाम के लिए यहां से बस जा रही है। सदियों की तपस्या सफल हुई। राम भक्तों के अगुआ राजेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि दिखौली ने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही रामभक्तों का आयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए लगातार लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार आज सुबह से भारतीय जनता पार्टी व हिन्दू संगठनों के नेतृत्व में बस रवाना हुई है। भाजपा बूथ अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। सभी भक्तों को पांच सौ साल बाद श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
भाजपा नेता विनय सिंह 'मोदी भक्त' ने सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपार तपस्या के कारण सदियों सदियों के बाद यह कार्य सफल हुआ है। आज बड़ा हर्ष होता है कि हम अपनी आयु के अंदर अपने सामने श्री रामलाल के दर्शन करके अभिभूत होने जा रहे है। इस नाते हम एक बार फिर अयोध्या धाम भगवान के दर्शन करने जाने वाले सभी राम भक्तों को बधाई देते हैं। उक्त अवसर पर त्रिवेणी प्रसाद, शेर बहादुर, महेश प्रजापति, उमेश, दीपक,जगन, राम सुख आदि भक्त उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال