भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई मे दर्जनों कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई मे दर्जनों कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

केएमबी मोहम्मद अफसर
 सुल्तानपुर। कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएम को ज्ञापन देने पर कांग्रेसी अङे रहे और कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने टाटिया नगर पुल में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। भाजपा नेता व उनके परिजनों पर जमीन कब्जे के आरोप भी लगाए। पालिका के सभासदों द्वारा भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक व उनके परिजनों पर नगर पालिका की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जमीन की पैमाइश हुई है। तहसीलदार की रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। सही जांच न होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी का आश्वासन प्राथमिक आधार पर पुल की मरम्मत की निगरानी कराई जाएगी और दोषियों पर कार्यवाही भी की जायेगी। भाजपा नेताओं के अवैध अतिक्रमण साबित होने पर किया गया निर्माण हटवाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसियों के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال