विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, सात का इलाज जारी

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, सात का इलाज जारी

केएमबी संवाददाता
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 8 लोगों की करने की खबर है और कई घायल हो गए है। फैक्ट्री के अंदर रखे गए पटाखों में भी आग लगी, जिससे एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका क्यों हुआ इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। इस फैक्ट्री के पास पटाखा बनाने और बेचने का लाइसेंस है। पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलने के बाद अग्निशामकों की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें काला धुआं निकलता दिख रहा है। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत ढह गई।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال