विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर 21 फरवरी। उ0प्र0 शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज बुधवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित किसानों को किसान हित में संचालित योजनाओं की जानकारी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाना है। उक्त बैठक में जिला विकास अधिकारी द्वारा कयामुद्दीनपुर में ट्रांसफार्मर 63 से 100 केवीए में अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने अहिरौली माइनर में सफाई की जॉच हेतु सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक अभियन्ता नलकूप एवं सम्बन्धित सहायक अभियन्ता की टीम गठित कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। उन्होंने मण्डी में किसानों का चबूतरा आवंटन एवं मण्डी में कितने लोगों का लाइसेंस आवंटित किया गया है, वे कितना यूज कर रहे हैं एवं लाइसेंस कितने सालों का हुआ है, किसानों के लिये विश्राम गृह खोलने के निर्देश दिये। उक्त बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ0 ए0के0 सिंह ने पशुओं में लगने वाली बीमारियों एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। डॉ0 अतुल सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र केवीके सुलतानपुर ने अपने सम्बोधन में रबी सीजन में बोई गयी फसलों में लगने वाले रोगों एवं उनके उपचार के बारे में अगवत कराया गया। जिला विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 10 दिवस के अन्दर करना सुनिश्चित करें एवं सम्बन्धित किसानों को उनकी समस्या के समाधान का निस्तारण से उनको अवगत करा दिया जाय। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण सुलतानपुर पवन कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार तिवारी, प्रबंधक अग्रणी बैंक अनुराग शंखवार, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, मण्डी सचिव रवीन्द्र कुमार वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिकारी प्यारे लाल, सहायक आयुक्त निबंधक सहकारी समितियां कमलाकांत मिश्र, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई मंगल यादव, सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड अरूण कुमार यादव, सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड आशुतोष पाण्डेय, सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड-2 लोकेश राय सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال